Header Ads Widget

श्री सूर्यनारायण जी की आरती ।। SHRI SURYANARAYAN JI KI AARTI. Astro Classes.

श्री सूर्यनारायण जी की आरती ।। SHRI SURYANARAYAN JI KI AARTI. Astro Classes, Silvassa.

जय जय जय रविदेव, जय जय जय रविदेव ।।

रजनीपति मदहारी, शतदल जीवनदाता ।।

षटपत मन मुदकारी, हे दिनमणि ! ताता ।।

जग के हे रविदेव,जय जय जय रविदेव ।।

नभमण्डल के वासी,ज्योति प्रकाशक देवा ।।

निज जनहित सुखरासी, तेरी हमसब सेवा ।।

करते हैं रविदेव, जय जय जय रविदेव ।।

कनक बदन मन मोहित, रुचिर प्रभा प्यारी ।।

निज मंडल से मंडित, अजर अमर छविधारी ।।

हे सुरवर रविदेव जय जय जय रविदेव ।।

Post a Comment

0 Comments